महिला कांग्रेस की पूर्वी जोन की अध्यक्ष श्रीमती शहला अहरारी की अध्यक्षता में महिला कांग्रेस की तिमाही समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई

लखनऊ 17 फरवरी।
महिला कांग्रेस की पूर्वी जोन की अध्यक्ष श्रीमती शहला अहरारी की अध्यक्षता में महिला कांग्रेस की तिमाही समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई जिसमें अ0भा0 महिला कांग्रेस की सचिव एवं पूर्वी जोन प्रभारी श्रीमती नन्दिता हुड्डा मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहीं।
बैठक में निर्णय लिया गया कि उ0प्र0 में दिनो-दिन बढ़ रहे महिला अपराध के खिलाफ महिला कांग्रेस पूरी मजबूती के साथ लड़ेगी। बैठक में अयोध्या में दलित वर्ग की नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार की घटना की कड़ी निन्दा की गयी।
बैठक को सम्बोधित करते हुए श्रीमती नन्दिता हुड्डा ने कहा कि उत्तर प्रदेश में महिला अपराध चरम पर है और प्रदेश सरकार एवं पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी है। गोरखपुर में पुलिस वालों पर ही बलात्कार के आरोप लगे। प्रदेश अध्यक्ष शहला अहरारी एवं जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष निर्मला पासवान द्वारा इन घटना के विरोध में धरना देने और आन्दोलन करने के बाद आरोपियों पर कार्यवाही हुई।
प्रदेश अध्यक्ष पूर्वी जोन शहला अहरारी ने किसान जन जागरण अभियान में अधिक से अधिक महिलाओं को पूरी ताकत के साथ किसानों के घर-घर पहंुचकर मांग पत्र भरवाने का आवाहन किया गया।
  बैठक में प्रमुख रूप से सत्या पाण्डेय, प्रेमलता, मोनिका, जुलेखा खातून, रितु, सबीहा, सीमा आदि सैंकड़ों महिलाएं मौजूद रहीं।