पीड़ित परिवारों को सपा ने दी 50-50 हजार की आर्थिक मदद

समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल ऐली परसौली के कैथी घाट पर हुए नाव हादसा में लापता तीनों किसानों के घर पहुंचा। पीड़ित परिवार को सांत्वना दी और 50-50 हजार रुपये नकद सहायता प्रदान की                                                           गोंडा : समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल शनिवार को ऐली परसौली पहुंचा। नाव हादसे के दौरान लापता हुए किसानों के बारे में जानकारी ली। पीड़ित परिवारों को सांत्वना दी। साथ ही 50-50 हजार रुपये नकद सहायता प्रदान कीगत 21 जनवरी को ऐली परसौली के कैथीघाट पर बने पीपे के पुल से टकराकर नाव डूब गई थी। हादसे का शिकार हुए रुदौली निवासी अध्यापक का शव बरामद हो गया था। किसान जगन्नाथ यादव का शव घटना के नौवें दिन मिला। केशवराम व नत्थाराम का शव अभी भी नहीं मिल सका। सरकार की तरफ से इन पीड़ित परिवारों को कोई मुआवजा नहीं दिया गया है। सपा मुखिया अखिलेश यादव के निर्देश पर एक प्रतिनिधिमंडल पीड़ितों के घर पहुंचा। पूर्व कैबिनेट मंत्री विनोद कुमार सिंह पंडित, पूर्व मंत्री योगेश प्रताप सिंह, एमएलसी रणविजय सिंह, पूर्व विधायक राम विशुन आजाद, सपा जिलाध्यक्ष आनंद स्वरूप उर्फ पप्पू यादव इसमें शामिल थे। पीड़ित परिवार का हाल जानने के साथ ही 50-50 हजार रुपये की सहायता प्रदान किया। पंडित सिंह ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार संवेदनहीन है। इस कारण अबतक पीड़ित परिवारों की मदद की गई। उन्होंने पीड़ितों को 20-20 लाख रुपये की मदद दिए जाने की मांग की। इस दौरान राकेश यादव, डॉ. शिवराम यादव, मनीराम यादव, रामकुमार यादव मौजूद रहे।