पूर्वांचल को दीपावली पर एक्सप्रेस-वे का तोहफा, निरीक्षण के बाद बोले मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पूर्वांचल एक्‍सप्रेस वे का निरीक्षण करने के लिए सोमवार की दोपहर आजमगढ़ के किशुनदासपुर पहुंचे।                                                                                                                                                              आजमगढ़, । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पूर्वांचल एक्‍सप्रेस वे का निरीक्षण करने के लिए सोमवार दोपहर आजमगढ़ के किशुनदासपुर पहुंचे। काफी समय से बहुप्रतीक्षित एक्‍सप्रेस वे का निर्माण चल रहा है, इसके पूरा होने से पूर्वांचल सीधे नई दिल्‍ली से जुड़ जाएगा। प्रदेश सरकार की इस महत्‍वाकांक्षी योजना को लेकर मुख्‍यमंत्री काफी गंभीर भी हैं। यह योजना पूरी होते ही सरकार की बड़ी उपलब्धियों में से एक होगी, इस वजह से राज्‍य सरकार इसको लेकर काफी गंभीर है। सोमवार की दोपहर मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ आजमगढ़ जिले में पूर्वांचल एक्‍सप्रेस वे योजना की पड़ताल करने पहुंचे और मार्ग का हवाई सर्वेक्षण भी किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हवाई सर्वेक्षण के बाद किशुनदासपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का स्थलीय निरीक्षण भी करने पहुंचे। इसके साथ अब तक की प्रगति की उन्‍हाेंने समीक्षा करते हुए अधिकारियों से काम को और गति देने की बात कही। सीएम के आगमन से पूर्व प्रशासन और पुलिस के आला अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल और हेलीपैड का निरीक्षण किया और मंडलायुक्त कनक त्रिपाठी संग डीआइजी सुभाषचंद्र दुबे ने कार्यक्रम स्थल के साथ ही हेलीपैड स्थल का निरीक्षण किया।इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि दीपावाली पर्व पर पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे जनता को समर्पित करूंगा। इससे उत्तर प्रदेश के पूर्वी हिस्से में खुशहाली आएगी। यह एक्सप्रेस-वे लखनऊ समेत आठ जिलों को जोड़ रहा है। उन्होंने आजमगढ़ के बहुप्रतिक्षित विश्वविद्यालय एवं मंदुरी हवाई पट्टी के जल्द अस्तित्व में आने का भरोसा भी दिया। लखनऊ-गाज़ीपुर तक निर्माणाधीन पूर्वांचल एक्सप्रेस वे की प्रगति जानने को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ किशुनदासपुर पहुंचे। उन्होंने कहा कि देश के विकास के मामले में पूर्वी उत्तर प्रदेश पिछड़ गया था। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के बनने से क्षेत्र का विकास होगा। निर्माण की प्रगति से संतुष्टि जताई, बोले निर्माण दीपावली से पहले ही पूरा हो जाएगा। दीपों के पर्व पर लोगों को विकास का बड़ा तोहफा दूंगा।उन्होंने कहा कि आजमगढ़ के लिए विश्वविद्यालय और हवाईपट्टी की भी जल्द शरुआत की जायेगी। मुख्यमंत्री ने इस मार्ग को 20 अगस्त 2020 तक पूरा करने का लक्ष्य दिया था। हालांकि जनपद में 906 हेक्टेयर में फिलहाल 888 हेक्टेयर का अधिग्रहण हुआ है। सीएम पहले भी किसानों से भूमि के अधिग्रहण व मुआवजे के विवाद को जल्द से जल्द सुलझाने का निर्देश दे चुके हैं। सीएम ने पुलिस समेत अन्य अधिकारियों से कानून व्यवस्था आैर विकास योजना की प्रगति के बारे में जानकारी ली। इससे पूर्व उनका हेलीकॉप्टर 1.49 पर आजमगढ़ में उतरा तो भाजपा नेताओं एवं अधिकारियों ने संतोष जताया।