था बनी रहे। एसओ राजनाथ सिंह ने कहा कि किसी भी समस्या की सूचना समय से देना जागरूक लोगों का फर्ज होता है। जिससे आसानी से उसे सुलझाया जा सके। पुलिस चौबीस घंटे किसी भी सहायता के लिए
गोंडा: रविवार को थाने में शांति कमेटी की बैठक सीओ महावीर सिंह की अध्यक्षता में की गई। उन्होंने कहा कि त्यौहार को शांतिपूर्ण तरीके से मनाएं। जिससे कानून व्यवस्था बनी रहे।
एसओ राजनाथ सिंह ने कहा कि किसी भी समस्या की सूचना समय से देना जागरूक लोगों का फर्ज होता है। जिससे आसानी से उसे सुलझाया जा सके। पुलिस चौबीस घंटे किसी भी सहायता के लिए तत्पर है। इस दौरान क्षेत्र की समस्याओं पर स्थानीय लोगों से सुझाव भी मांगे गए। इस दौरान कमलेश पांडेय, शेषदत्त तिवारी, अष्टभुजा मिश्रा, मोनू मिश्रा, राम शेखर, वैभव सिंह, शिवलोचन सिंह मौजूद रहे।
बभनजोत : खोड़ारे थाना क्षेत्र के कस्बा गौरा चौकी में स्थित पुलिस चौकी पर क्षेत्राधिकारी मनकापुर, थानाध्यक्ष एसबी सिंह, चौकी इंचार्ज सतेंद्र वर्मा ने क्षेत्र के संभ्रांत व्यक्तियों के साथ शांति समिति की बैठक की। कहा गया कि आपसी सौहार्द के साथ होली का त्यौहार मनाएं।
परसपुर : होली पर्व को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने के लिए थानाध्यक्ष राम औतार यादव ने क्षेत्र में तैनात चौकीदारों के साथ बैठक करके उन्हें निर्देश दिया। कहा कि यदि कहीं नये स्थान पर होलिका दहन किया जाता है तो तत्काल सूचना दें। चौकी इंचार्ज कुबेर तिवारी, सुरेशमणि मिश्र, संजय यादव मौजूद रहे।